चीन की विमानन कंपनी चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने रविवार को शंघाई से दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत की। उड़ान की पहली यात्रा में लगभग 95 प्रतिशत सीटें भरी हुई थीं। पिछले पांच सालों में भारत के लिए सीधी उड़ान शुरू करने वाली यह चीन की पहली एयरलाइन बन गई है। कंपनी ने बताया कि यह सेवा सप्ताह में तीन दिन — बुधवार, शनिवार और रविवार को संचालित की

जाएगी। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, इस नई उड़ान से दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

