भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर 2025 से शुरू होगा। इस श्रृंखला के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर रविवार शाम को सबसे पहले कोलकाता पहुंचे। भारतीय टीम के खिलाड़ियों के अगले दो दिनों में कोलकाता में जुटने की उम्मीद है। यहां टीम का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के लिए अंतिम तैयारियां

करेंगे। सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 14 नवंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 नवंबर से शुरू होगा। टीम इंडिया का लक्ष्य इस श्रृंखला में जीत दर्ज कर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत करना है।

