अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि सरकार का शटडाउन अब खत्म होने के करीब है। ट्रंप ने दावा किया कि व्हाइट हाउस और सीनेट नेताओं के बीच समझौता लगभग तय हो गया है, जिससे अमेरिकी सरकार जल्द ही अपने नियमित कामकाज को फिर से शुरू कर सकेगी। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “ऐसा लगता है कि हम शटडाउन के अंत के बहुत करीब हैं। हमने कभी भी

कैदियों या अवैध रूप से देश में आने वालों को पैसे देने पर सहमति नहीं दी। डेमोक्रेट्स अब यह समझ चुके हैं और उम्मीद है कि सरकार का शटडाउन जल्द खत्म होगा।” गौरतलब है कि अमेरिका में सरकारी शटडाउन के चलते कई विभागों का कामकाज प्रभावित हुआ है और लाखों कर्मचारियों को अस्थायी रूप से अवकाश पर भेजा गया है।

