बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सामने आए एक वीडियो ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में कुछ लोगों को एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर खुले में सामूहिक नमाज पढ़ते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद सुरक्षा और धार्मिक अनुमति को लेकर बहस तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर पहले से यात्रियों के लिए एक प्रार्थना कक्ष मौजूद है, इसके बावजूद लोगों ने सार्वजनिक रूप से नमाज अदा की। ये लोग मक्का जाने वाले यात्रियों को सी-ऑफ करने के लिए आए थे। वीडियो में सुरक्षाकर्मी भी मौके पर मौजूद नजर आ रहे हैं, लेकिन किसी ने उन्हें रोका नहीं। इस घटना पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

पार्टी प्रवक्ता विजय प्रसाद ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब RSS को परमिशन लेकर भी कार्यक्रम करने से रोका जाता है, तो एयरपोर्ट जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में नमाज की अनुमति कैसे दी गई?

