तेतुलमारी स्थित पहाड़ी बस्ती के शिव मंदिर में रविवार, 9 नवम्बर 2025 को संध्या 5 बजे मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक टुंडी एवं झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक श्री मथुरा प्रसाद महतो ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छोटू सिंह, बाबूनाथ बसंत महतो, राजू मल्लाह, गणेश मल्लाह, संजय मल्लाह, मदेश्वर प्रसाद, अमन कुमार, पप्पू कुमार, कृष्णा कुमार, नागेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, सूरज कुमार, विक्रम कुमार, प्रेम, गोलू, राहुल, मुन्ना, अमूली एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन पहाड़ी एकता समिति द्वारा किया गया।

विधायक महतो ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता को मजबूत करते हैं। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

