तेजस प्रोग्राम को नई रफ्तार, 113 GE इंजन खरीदने जा रहा है HAL |

तेजस प्रोग्राम को नई रफ्तार, 113 GE इंजन खरीदने जा रहा है HAL |

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अमेरिकी कंपनी GE Aerospace के साथ लगभग 1 अरब डॉलर (करीब ₹8,870 करोड़) की डील साइन की है। इस करार के तहत HAL अपने तेजस हल्के लड़ाकू विमान (LCA) MK-1A प्रोग्राम के लिए 113 F-404 GE-IN20 इंजन खरीदेगा। इन इंजनों की डिलीवरी 2027 से 2032 के बीच होगी। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50% तक कस्टम ड्यूटी लगाई है। HAL ने बताया कि ये इंजन भारतीय वायुसेना के लिए बनाए जा रहे 97 तेजस विमानों में लगाए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने सितंबर 2024 में HAL के साथ ₹62,370 करोड़ की डील साइन की थी।

तेजस एक सिंगल इंजन, मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जो वायु रक्षा, टोही और अटैक मिशन में सक्षम है। वायुसेना चाहती है कि तेजस विमानों की डिलीवरी समय पर हो ताकि घटती फाइटर स्क्वाड्रन संख्या की भरपाई की जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *