सासाराम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को बिहार में वोट चोरी का शक है तो वे सबूतों के साथ निर्वाचन आयोग में शिकायत करें, न कि झूठ फैलाएं। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है, जो सकारात्मक राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत कभी किसी को उकसाता नहीं, लेकिन अगर कोई उकसाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ‘

ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया है और यह ऑपरेशन रोका गया है, बंद नहीं। राहुल गांधी के आरक्षण बयान पर उन्होंने कहा, “रक्षा बल इन सब चीजों से ऊपर हैं।” राजनाथ ने दावा किया कि NDA सरकार देश की सुरक्षा, विकास और जनता के विश्वास पर चलती है, जबकि विपक्ष झूठ और विभाजन की राजनीति करता है।

