देर रात बिहार के अगले मुख्यमंत्री कहे जा रहे तेजस्वी यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ सादगीपूर्ण माहौल में अपना जन्मदिन मनाया। पटना स्थित आवास पर आयोजित इस समारोह में उनकी माता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बड़े भाई तेजप्रताप यादव और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने केक काटकर परिवार के साथ जश्न मनाया, वहीं बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान समर्थकों ने “तेजस्वी ही बिहार की उम्मीद” के नारे भी लगाए। सोशल मीडिया पर भी

तेजस्वी यादव को बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई। पार्टी दफ्तर से लेकर गांव-गांव तक कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई। जन्मदिन के इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका संकल्प बिहार को नई दिशा देने का है और युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनका लक्ष्य रहेगा।

