कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कदवा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को कट्टा, गोली, फिरौती और रंगदारी जैसी बातें शोभा नहीं देतीं।

प्रियंका गांधी ने कहा, “मोदी जी का स्तर इतना गिर चुका है कि अब वे वोट चोरी की बात कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता अब मोदी सरकार के झूठ और प्रचार से गुमराह नहीं होगी। “जनता पहचान चुकी है कि नरेंद्र मोदी सिर्फ झूठ और नफरत की राजनीति करते हैं। अब लोग उनके बहकावे में नहीं आएंगे,” उन्होंने कहा। प्रियंका गांधी ने जनता से लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

