गया जिले के बेलागंज पड़ाव में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे समर्थकों की भारी भीड़ के कारण मंच का एक हिस्सा अचानक धंस गया, हालांकि सीएम नीतीश कुमार को तुरंत सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सभा में नीतीश कुमार ने लालू यादव के शासनकाल पर तंज कसते हुए कहा कि “पहले 15 साल में न शिक्षा थी, न स्वास्थ्य, न सड़क और न बिजली। अब बिहार में भय का माहौल खत्म हुआ है।” उन्होंने कहा कि 2006 से मंदिरों और कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गई,

बीपीएससी के जरिए दो लाख युवाओं की नियुक्ति हुई। नीतीश ने कहा कि अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1.51 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है।

