बिहार विधानसभा चुनाव में भागलपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने जोरदार रोड शो किया। नेहा शर्मा ने खुली जीप में सवार होकर पूरे शहर में लोगों का अभिवादन किया और पिता के पक्ष में मतदान की अपील की। रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोगों ने नेहा शर्मा का स्वागत फूल-मालाओं से किया और “कांग्रेस विजय” के नारे लगाए। शहर के तिलकामांझी से लेकर बाराहाट रोड तक निकले इस रोड शो में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। नेहा शर्मा ने कहा

कि वह चाहती हैं उनके पिता एक बार फिर जनता की सेवा का मौका पाएं ताकि भागलपुर के विकास कार्यों में तेजी आ सके। उनके आने से कांग्रेस खेमे में नई ऊर्जा दिखी और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।

