सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलिहारपुर में विद्या भारती विद्यालय द्वारा विभागस्तरीय दो दिवसीय आचार्य शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग आरंभ हुआ। इस कार्यक्रम में साहिबगंज विभाग के विद्यालय के आचार्य ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक मुकेश जी , साहिबगंज विभाग के विभाग निरीक्षक रमेश जी विद्यालय के अध्यक्ष आलोक जी,सचिव राजेंद्र जी, संरक्षक संजय जी, उपाध्यक्ष विजय शंकर, कोषाध्यक्ष श्री नारायण जी,सदस्य प्रसेनजीत एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया। जिला प्रचारक ने शारीरिक प्रशिक्षण के महत्व को विस्तार से बताया । उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए आसन और योग जरूरी है। मानव जीवन को अनुशासित होना चाहिए। यह शारीरिक अर्थात व्यायाम से ही संभव है । उन्होंने बताया स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है और स्वस्थ मन में स्वस्थ चरित्र का निर्माण होता है और इससे राष्ट्र चरित्रवान बनता है। विभाग निरीक्षक ने बताया कि व्यक्तिगत चरित्र निर्माण के साथ समाज और राष्ट्र का चरित्र बनाने के लिए शारीरिक प्रशिक्षण आवश्यक है। यह विद्या भारती योजना के अनुसार पांच केंद्रीय विषय में से एक है। छात्रों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी स्वस्थ

रहना है और स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक करना अति आवश्यक है। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मुकेश जी एवं रमेश जी द्वारा विभिन्न प्रकार के योग एवं व्यायाम का अभ्यास कराया गया। शाम के सत्र में विभिन्न प्रकार बाल खेलों का अभ्यास कराया गया। रात्रि में भोजन उपरांत भजन संध्या का आयोजन हुआ। दिन रविवार को प्रातः जागरण प्रातः स्मरण के साथ प्रारंभ हुआ पुनः ध्यान योग का अभ्यास कराया गया । तत्पश्चात शाखा का कार्यक्रम आरंभ हुआ जहां मंत्र के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। पुनः अल्पाहार उपरांत समापन सत्र आरंभ हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक के जिला प्रचारक मुकेश ने संघ के शताब्दी वर्ष मनाने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सचिव राजेंद्र जी द्वारा आशीर्वचन प्राप्त हुआ। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य जी उपस्थित रहे।

