जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह द्वारा महेशपुर एवं अन्य प्रखंडों स्थित झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण, विभिन्न अभिलेख एवं पंजी के संधारण की स्थिति, गोदाम आधुनिकीकरण के तहत उपलब्ध कराई गई सामग्री तथा गोदामों के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों के समाधान हेतु संबंधित सहायक गोदाम प्रबंधक निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा महेशपुर प्रखंड अंतर्गत जन वितरण प्रणाली के कुछ विक्रेताओं की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न वितरण की स्थिति, ई-केवाईसी अद्यतन प्रगति, स्टॉक

एवं शिकायत पंजी के रखरखाव की जाँच की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश दिया कि लाभुकों का e-KYC कार्य शीघ्र पूर्ण करें तथा आहार दिवस के दिन लाभुकों को खाद्यान्न वितरण हर हाल में सुनिश्चित करें।जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया पंचायत भवन परिसर स्थित दाल भात केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, लाभुक उपस्थिति एवं वितरण प्रक्रिया की जाँच की गई तथा केंद्र संचालन से संबंधित निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी दाल भात केंद्रों में पारदर्शिता, स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि जरूरतमंदों को सुलभ दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सके।

