दुर्गा सोरेन सेना की बैठक में लिए गए कई निर्णय होटल रॉयल रेजीडेंसी में दुर्गा सोरेन सेना की साप्ताहिक मिलन समारोह एवं आगे के लिए रणनीतिक बैठक आयोजित की गई l इस बैठक में संगठन के ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार एवं सभी विभागों में ग्रामीणों के रुके हुए कार्यों को पूरा करवाने का निर्णय हेतु संगठन के सदस्यों के बीच जल्द ही विभागों का बंटवारा करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया l

पाकुड़ में रेल यात्रियों की सुविधा हेतु हावड़ा जाकर DRM महोदय से मिलने का निर्णय लिया गया l इस बैठक में जिलाध्यक्ष उज्ज्वल भगत, जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे जिला सचिव नवीन कुमार सिंह, अल्प संख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मोहम्मद आफताब खान, डिंपल सिंह, तारिक खान एवं और भी बहुत सारे सक्रिय सदस्य शामिल थे।

