कैमूर में मोदी के आने के बाद चैनपुर विधानसभा के जदयू प्रत्याशी जमा खान ने लगाई हुंकार, बोलें चैनपुर की जनता विकास के लिए करे मतदान करने,और फिर से बनाए बिहार में एनडीए की सरकार, चुनावी सरगर्मी हुई तेज,बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रहा गया है, वहीं दूसरी ओर जनता असमंजस में है कि किसको करें वोट,हालांकि इसका फैसला अब एक सप्ताह में हो जाएगा, जिसको लेकर प्रत्याशी लगातार अपने विधानसभा में घूम रहे हैं, इसी दौरान बिहार सरकार के मंत्री एवं चैनपुर विधानसभा के जदयू प्रत्याशी मोहम्मद जमा खान ने कहा कि मुझे जनता ने एक बार मौका दिया था जिसमें 2 साल तो कोरोनाकाल में बीत गया,वहीं 3 साल में मैंने जो कार्य चैनपुर में किया है जिसमें कई योजनाएं विकास की धरातल पर उतार दिया जो जनता के सामने है,अपने इसी कार्य के बदौलत चैनपुर विधानसभा सभा से फिर से चुनाव लड़ रहा हूं,

अब चैनपुर की जनता के हांथ में की चैनपुर से किसे विजई बनाएगा,अगर मुझे जनता दुबारा मौका देती है तो जो विकास चैनपुर विधानसभा में रह गया उसे पूरा करने का काम करूंगा और चैनपुर बिहार में नबर वन विधानसभा होगा. उन्होंने कहा कि कल कैमूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से बहुत प्रभाव पड़ा है,क्योंकि हमारे एनडीए सरकार ने बिहार में विकास का जो काम किया है जिससे जिसके आधार पर बिहार की जनता फिर से बिहार में इंडिया की सरकार बनाएगी मैं चैनपुर की जनता से अपील करता हूं कि चैनपुर के विकास के लिए सही प्रत्याशी को वोट करें और चुनाव जीता है उन्होंने युवाओं से अपील किया कि आप एक बार फिर से मुझे मौका दें इसके बाद मैं आपको खेलकूद व्यवस्था सहित रोजगार की सम्पूर्ण व्यवस्था दूंगा।

