
सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बीते 14 कारोबारी दिनों में एक-दो दिन की मामूली बढ़त को छोड़ दें, तो दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं। एमसीएक्स पर गोल्ड और सिल्वर प्राइस क्रैश हो चुका है। घरेलू बाजार में 17 अक्टूबर के मुकाबले सोना लगभग 10,000 रुपये सस्ता हो गया है, जबकि चांदी करीब 21,000 रुपये तक सस्ती मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और डॉलर की मजबूती के कारण इन धातुओं की कीमतें

