डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच हाल की बैठक के बाद दोनों देशों के बीच ट्रेड तनाव कम होने के संकेत मिले थे। लेकिन अब चीन के एक कदम के बाद अमेरिका फिर सख्त हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने एनवीडिया जैसी दिग्गज चिप मेकर कंपनी को नई स्केल-डाउन AI चिप्स चीन में बेचने की अनुमति नहीं देने का आदेश दिया है। यह कदम अमेरिका द्वारा टेक्नोलॉजी और

सुरक्षा को लेकर उठाया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे चीन में AI तकनीक की प्रगति पर असर पड़ सकता है और वैश्विक चिप मार्केट में भी नाटकीय बदलाव देखने को मिल सकता है।

