बिहार में सरगर्मी तेज है वहीं कैमूर में चुनावी मुद्दा को लेकर राजनीति तेज है जहां अपने अपने प्रत्याशियों के लिए बड़े बड़े नेता पहुंच रहे हैं और अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं, वहीं चैनपुर पहुंचे बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने राजद प्रत्याशी बृज किशोर बिंद के पक्ष में किया रोड शो, बोलें प्रधानमंत्री यहां विकास की नहीं कट्टा बंदूक की करने आयेथे बात, उनके मुंह से यह नहीं देता शोभा। बता दें कि आज चैनपुर में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह पहुंचे जहां उन्होंने अपने राजद के प्रत्याशी बृज किशोर बिंद के पक्ष में रोड शो किया जहां राजद के कार्यकर्ताओं ने सुधाकर सिंह का जोरदार स्वागत किया उसके बाद रोड शो निकाला गया इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में राजद के कार्यकर्ता मौजूद रहे, इसी दौरान बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि कल कैमूर जिला के भभुआ में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे जो कि कैमूर जिला विद्वानों का जिला है। जहां नरेंद्र मोदी ने ना तो मां मुंडेश्वरी या कोई धार्मिक स्थल पर बात किए, मेडिकल कॉलेज बनाने और विश्व विद्यालय

बनाने का बात नहीं किए, सिर्फ कट्टा और बंदूक की बात किए, जोकि एक प्रधानमंत्री के मुंह से जनता के बीच यह बात करना शोभा नहीं देता है,खैर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि 2025 के इस चुनाव में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रहा है, और कैमूर के चारों सीट को एनडीए जीत रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मुद्दा है कि कैमूर में विश्वविद्यालय और नया मेडिकल कॉलेज बनाएंगे,और जो सिंचाई की योजना अधूरा पड़ा है उसे पूरा कराएंगे,मां मुंडेश्वरी का जो योजनाएं बाधित पड़ा उसे पूरा कराया जाएगा, इसलिए कैमूर की युवाओं से अपील है कि अब फैसला आपके हांथ में है, यह आपको सोचना है कि बिहार में बेरोजगार वाला सरकार चाहिए कि रोजगार देने वाली सरकार चाहिए, रोजगार और विकास चाहिए तो तेजस्वी की सरकार बनाएं।

