
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। यहां 37 लाख रुपये के इनामी सात नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि ये सभी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और कई वारदातों में शामिल रहे हैं। गरियाबंद पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का स्वागत किया और उन्हें शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता का भरोसा दिया। पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण की यह प्रक्रिया बाकी नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करेगी।

