भारतीय सेना और वायुसेना ने दक्षिणी कमान के तहत थार के रेगिस्तानी इलाकों में संयुक्त युद्धाभ्यास किया। ‘त्रिशूल’ अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित इस अभ्यास में थार रैप्टर ब्रिगेड, सुदर्शन

चक्र और कोणार्क कोर की मशीनी टुकड़ियां शामिल रहीं। यह संयुक्त युद्धाभ्यास ‘मरुज्वाला’ और ‘अखंड प्रहार’ अभियानों के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य युद्ध के हालात में दोनों सेनाओं की रणनीतिक तालमेल और प्रतिक्रिया क्षमता को और सुदृढ़ बनाना है।

