अमेरिका में शटडाउन 38 दिन पूरे हो चुके हैं और इसका सबसे ज्यादा असर हवाई यात्रा पर पड़ रहा है। शुक्रवार को 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द या विलंबित हुईं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने गुरुवार को 40 बड़े हवाई अड्डों पर उड़ानों में कटौती का ऐलान किया, जिसमें न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी के एयरपोर्ट शामिल हैं। ये एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त हब हैं। इस कदम से थैंक्स

गिविंग वीक की छुट्टियों में यात्रा करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बड़ी एयरलाइंस ने पहले ही रीजनल और मुख्य उड़ानों को कैंसिल कर दिया है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित नहीं होंगी। FAA के अनुसार यह कदम एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की कमी को कम करने के लिए उठाया गया है। ये कंट्रोलर्स एक महीने से ज्यादा समय से बिना वेतन के काम कर रहे हैं।

