
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार सुबह सरावली MIDC औद्योगिक क्षेत्र स्थित मंगल मूर्ति डाइंग कंपनी में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग की सूचना सुबह 9:25 बजे मिली, जिसके बाद टीम करीब 10 बजे मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग कंपनी की पहली और दूसरी मंजिल पर लगी है। आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है l

