अमेरिका ने डायबिटीज, मोटापा और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए देश में प्रवेश और वीजा प्राप्त करना मुश्किल कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनियाभर के अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों को अमेरिका आने या रहने की अनुमति न दी जाए। यह कदम ‘पब्लिक चार्ज’ (सार्वजनिक बोझ) नीति पर आधारित है, जिसका उद्देश्य

उन अप्रवासियों को रोकना है जो अमेरिकी सरकारी संसाधनों पर निर्भर हो सकते हैं। वीजा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवेदकों की स्वास्थ्य स्थिति, उम्र और वित्तीय स्थिति की जांच करें। यदि किसी व्यक्ति के भविष्य में महंगी चिकित्सा देखभाल या सरकारी सहायता पर निर्भर होने की संभावना हो, तो उसका वीजा रद्द या रिजेक्ट किया जा सकता है।

