महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ियों स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव को सम्मानित

किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये खिलाड़ी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के परिवार और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। फडणवीस ने वादा किया कि राज्य सरकार महिला क्रिकेट के लिए विशेष योजना लाएगी ताकि आने वाली प्रतिभाएं और निखर सकें।

