
बांका, बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देशभर में ‘वोट चोरी’ का प्लान लागू कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के कई नेता बिहार में भी वोट डाल चुके हैं और उन्हीं नेताओं ने दिल्ली चुनाव में भी वोट दिया था। उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी नेताओं को एक से ज्यादा वोट देने का मौका मिलता है, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए जाते हैं। यही तरीका बीजेपी ने हरियाणा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में अपनाया था। राहुल गांधी ने बिहार की जनता से अपील की कि वे सतर्क रहें और बूथों पर खड़े होकर लोकतंत्र की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बीजेपी की साजिशों को नाकाम करेगी और ईमानदार वोटिंग सुनिश्चित करेगी।

