समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने शुक्रवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। लंबे समय बाद हुई इस मुलाकात ने सियासी हलचल तेज कर दी है। बैठक के बाद जब आजम खान बाहर निकले, तो उन्होंने मीडिया से बातचीत से इनकार कर दिया। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “अखिलेश से क्या बात हुई, मैं नहीं बताऊंगा… इतना जुल्म सहने के

बाद भी जिंदा हूं।” वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा — “न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो आज हमारे घर पर आए… ये जो मेलमिलाप है, यही हमारी साझा विरासत है।” राजनीतिक गलियारों में इसे सपा की एकजुटता और पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
