
देसी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Arattai की चमक अब फीकी पड़ती नज़र आ रही है। कुछ महीने पहले तक इसे वॉट्सऐप के सबसे बड़े विकल्प के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन अब यह गूगल प्ले स्टोर की ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर हो चुका है। Zoho ग्रुप के CEO श्रीधर वेंबू ने हाल ही में इंटरऑपरेबिलिटी यानी एक ऐप से दूसरे ऐप पर मैसेज भेजने की सुविधा की वकालत की थी। इसी बीच, WhatsApp भी इस फीचर को टेस्ट कर रहा है। जल्द ही यूज़र्स वॉट्सऐप से टेलीग्राम या अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर मैसेज भेज सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह फीचर यूरोपीय यूनियन के डिजिटल मार्केट्स ऐक्ट के तहत लाया जा रहा है, ताकि किसी एक ऐप की मोनोपोली खत्म हो सके। Arattai भी अब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और इंटरऑपरेबिलिटी जैसे फीचर्स लाने की तैयारी में है — ताकि देसी यूज़र्स को फिर से आकर्षित किया जा सके।
