दिल्ली- NCR में फिर बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में |

दिल्ली- NCR में फिर बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में |

दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक के साथ हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। क्षेत्र एक बार फिर से गैस चैंबर में तब्दील हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। दिल्ली के आनंद विहार में AQI 332, चांदनी चौक में 354, अशोक विहार में 322 और ITO पर 337 रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, एनसीआर के नोएडा में सेक्टर 125 पर 292, सेक्टर 62 पर 279 और सेक्टर 1 पर 275 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्तर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। हर साल की तरह इस बार भी प्रदूषण नियंत्रण नीतियों पर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कुछ जगहों पर सेंसरों के आसपास पानी का छिड़काव कर या कृत्रिम सफाई से वास्तविक प्रदूषण स्तर को कम दिखाने की कोशिश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *