दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर ATC की तकनीकी दिक्कत, 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर ATC की तकनीकी दिक्कत, 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस खामी की वजह से एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली दोनों तरह की उड़ानों में देरी हो रही है। जानकारी के अनुसार, ATC में सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या के चलते करीब 100 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कई एयरलाइनों की उड़ानें लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि ATC प्रणाली में तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ान संचालन में बाधा आई है। टीम इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *