भारतीय रेल के सेमी हाई-स्पीड नेटवर्क को और विस्तार मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ये ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों में संचालित होंगी, जिससे यात्रियों का सफर तेज़ और आरामदायक होगा। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में

सुधार होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी से होने वाला यह शुभारंभ रेलवे नेटवर्क के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

