अब्राहम समझौते में एक और मुस्लिम देश शामिल होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कजाकिस्तान के इस समझौते में शामिल होने की घोषणा की। इस समझौते का उद्देश्य

इजराइल और मुस्लिम देशों के बीच रिश्तों को सामान्य करना है। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की है।

