पाकुड़ जिला राजद के तमाम पदाधिकारी बिहार चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान में प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार हेतु कहलगांव कूच कर गए। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की

सभा में भाग लेने हेतु पाकुड़ जिला के जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया की अध्यक्षता में सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी संबंधित जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कहलगांव के लिए रवाना हुए।

