राजधानी के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे लोकप्रिय ट्रेन बन गई है। यह सिर्फ भारतीय यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि विदेशी मेहमानों के लिए भी पसंदीदा बनती जा रही है। ब्रिटेन के एक पांच सदस्यीय परिवार ने भारत यात्रा के दौरान वंदे भारत ट्रेन में सफर किया और अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में पति-पत्नी और तीन बेटियां चार घंटे की यात्रा के दौरान स्नैक्स

का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने टिकट की कीमत मात्र लगभग 11 पाउंड प्रति व्यक्ति बताई और इसमें खाना भी शामिल होने की तारीफ की। ट्रे में डाइट मिक्सचर, कैरमेल पॉपकॉर्न, पैटी, आम का जूस और अदरक वाली चाय शामिल थी। ब्रिटिश परिवार के अनुभव ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। यूजर्स ने ट्रेन की सुविधाओं की तारीफ की और वंदे भारत को भारत की शान बताया।

