वाराणसी: प्रधानमंत्री कार्यक्रम की सुरक्षा रिहर्सल पूरी

वाराणसी: प्रधानमंत्री कार्यक्रम की सुरक्षा रिहर्सल पूरी

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के सुरक्षा कार्यक्रम को अभेद बनाने के लिए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाए और पूरा इलाका नो फ्लाई जोन रहेगा। छतों पर फोर्स तैनात होगी और सीसीटीवी व ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर निगरानी रखी जाएगी। समीक्षा बैठक के बाद सुरक्षा कर्मियों ने रीहर्सल किया। पुलिस कमिश्नर ने वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के शत-प्रतिशत अनुपालन, सतर्कता और समन्वय पर जोर दिया। यातायात सुगमता के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और अतिथियों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई। वीवीआईपी मार्ग पर कोई वाहन नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। सुरक्षा रिहर्सल में पुलिस महानिरीक्षक तरूण गाबा, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त राजेश सिंह और कमिश्नरेट वाराणसी के साथ अन्य जिलों के पुलिस, पीएसी व अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व जवान शामिल हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *