बिहार में योगी की सभा में गूंजा बुलडोजर नारा – “माफिया की उलटी गिनती शुरू!”

बिहार में योगी की सभा में गूंजा बुलडोजर नारा – “माफिया की उलटी गिनती शुरू!”

सीतामढ़ी के परिहार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा में कहा कि बिहार का गौरवशाली अतीत रहा है और परिहार आज उस गौरव को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि मां सीता इसी धरती पर जन्मी थीं, इसलिए यह भूमि पवित्र है। योगी ने लोगों से अपील की कि वे उन दलों को पहचानें जिन्होंने बिहार की अस्मिता और युवाओं की पहचान के साथ अन्याय किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से साफ है कि राजद-कांग्रेस अब जनता से कट चुकी है। आज बिहार में सड़क, बिजली, पानी, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज जैसी सुविधाएं हैं, जो एनडीए सरकार की देन हैं। योगी ने कहा, “हमने रामलला का मंदिर बनाया, अब सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर भी बनेगा।” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी माफियाओं की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अंत में उन्होंने नारा लगाया — “सियावर रामचंद्र की जय, माता जानकी की जय।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *