कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा में बड़े पैमाने पर ‘वोट चोरी’ हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसे ठोस सबूत पेश किए हैं, जो साफ दिखाते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इन सबूतों पर न तो बीजेपी कोई जवाब दे पा रही है और न ही चुनाव

आयोग कुछ बोल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है और जनता को अब तय करना होगा कि क्या वह इस अन्याय को सहन करेगी या इसके खिलाफ आवाज उठाएगी।

