मधुबनी के खजौली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा। मंच से संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ सत्ता बदलना नहीं, बल्कि सिस्टम बदलना है। उन्होंने कहा कि बिहार को नए विचार, नई ऊर्जा और नई दिशा की जरूरत है, और हम सब मिलकर नया बिहार बनाएंगे। तेजस्वी ने जनता से अपील की कि इस बार बदलाव सिर्फ सरकार

का नहीं, सोच और व्यवस्था का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्याय से मुक्ति चाहती है और महागठबंधन वही उम्मीद लेकर मैदान में है।

