उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार के पहले चरण के मतदान ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस, आरजेडी और उनके सहयोगियों के लिए अब यहां कोई स्थान नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि जनता ने महागठबंधन की नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। बिहार अब विकास, सुशासन और राम के नाम पर चलने वाले राष्ट्रवाद के साथ खड़ा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण के मतदान ने साफ संदेश दे दिया है— माफियाओं और भ्रष्टाचारियों के दिन लद चुके हैं।

