बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोविंदगंज की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन पर तीखा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा — “नरेंद्र मोदी चुनाव चोरी कर रहे हैं, वोट काट रहे हैं। BJP-JDU के लोग पैसे देकर वोट खरीदना चाहते हैं।” उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई पैसा दे, तो ले लो, लेकिन वोट अपने परिवार और भविष्य के लिए दो,

क्योंकि बीते 20 सालों में इन्होंने कोई काम नहीं किया। प्रियंका गांधी ने जनता से कहा कि इस बार बिहार में बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो लोग जनता की ताकत को कमजोर समझते हैं, उन्हें इस चुनाव में जवाब देना होगा। गोविंदगंज की सभा में कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, और “महागठबंधन ज़िंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

