बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच लखीसराय में बड़ी घटना हुई है। मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर पत्थरबाजी की गई। बताया जा रहा है कि यह घटना खोरियारी गांव की है, जहां डिप्टी सीएम वोटिंग का जायजा लेने पहुंचे थे। विजय सिन्हा ने इस हमले के लिए RJD समर्थकों पर आरोप लगाया, कहा — “अभी सत्ता में आए नहीं कि गुंडागर्दी शुरू कर

दी। ये वही लोग हैं जो बिहार को अराजकता में झोंकना चाहते हैं।” सूत्रों के अनुसार, RJD समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए सिन्हा की गाड़ी को घेर लिया, चप्पलें और पत्थर फेंके। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इधर, पूरे बिहार में पहले चरण की वोटिंग जोरों पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गजों ने अपना वोट डाला है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

