व्हाट्सऐप जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स को फर्जी कॉल्स और मैसेज से राहत देने वाला है। मेटा का यह इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नए सिक्योरिटी फीचर “Strict Account Settings” पर काम कर रहा है, जो अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स और मैसेज को सीमित करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.25.33.4 में देखा गया है। इस मोड में यूजर्स को कई एडवांस सिक्योरिटी

विकल्प मिलेंगे — जैसे कि साइलेंस अननोन कॉल्स, टू-स्टेप वेरिफिकेशन, मीडिया और लिंक प्रिव्यू को डिसेबल करने की सुविधा। इससे यूजर्स अपने अकाउंट को पूरी तरह कस्टमाइज़ कर पाएंगे और किसी भी फर्जी या हैकिंग अटैक से बच सकेंगे। WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, यह फीचर जल्द ही सभी के लिए रोल आउट किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से इसकी लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

