घाटशीला में कमल खिलेगा: ढुल्लू महतो की अपील

घाटशीला में कमल खिलेगा: ढुल्लू महतो की अपील

लक्ष्य अटल है, जीत प्रबल है। #घाटशीला_उपचुनाव में खिल रहा कमल। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो जी ने जादूगोडा में व्यापारी संघ के साथ बैठक को संबोधित किया। उन्होंने आगामी 11 नवंबर को होने वाले #घाटशीला_उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन जी को कमल फूल छाप पर भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। सांसद महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव में ‘जल, जंगल, जमीन’ की बात कर वोट लिए, लेकिन आज झारखंड में जल-जंगल-जमीन की लूट मची है। खनिज संपदा, कोयला, लोहा, बालू-पत्थर पर बेतहाशा लूट हो रही है। दलित और आदिवासी समुदायों के हितों का झूठा सपना दिखाकर वोट मांगे गए, लेकिन अब वही समुदाय सबसे ज्यादा अत्याचार, हत्या और दुष्कर्म का शिकार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार कमल फूल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को भारी समर्थन दें और झारखंड को सुरक्षित बनाएं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *