प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत लाभुकों के चयन हेतु गठित विशेष दल की बैठक उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कुल 637 आवेदनों पर विचार किया गया। विशेष दल ने 432 योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देने के लिए स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही उपायुक्त के निर्देशानुसार 31 कृषकों का रैंडम जांच किया गया, जो सकारात्मक पाए गए। इस प्रक्रिया के बाद 432 लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया गया। वहीं, 205 अयोग्य आवेदकों के आवेदन अस्वीकृत किए गए। बैठक में जिला

कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री शैलेश रंजन एवं अन्य विशेष दल सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत यह पहल किसानों को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ने, उनके खेतों में सौर ऊर्जा प्रणालियों की स्थापना एवं कृषि उत्पादन बढ़ाने का प्रयास है।

