
धनबाद-बोकारो फोरलेन स्थित तेलमच्चो पुल के पास दामोदर नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब 9 युवक नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि दो लापता हैं। एक युवक का शव बरामद किया जा चुका है। घटना की सूचना पर सांसद ढुलू महतो मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन से राहत दल भेजने की मांग की। बताया गया कि रांची से NDRF की टीम रवाना हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध बालू खनन से नदी की धारा खतरनाक रूप से बदल चुकी है और प्रशासन ने सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किए थे। भीड़भाड़ वाले इस धार्मिक पर्व पर बेरिकेडिंग और गोताखोर दल की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। जनता ने मांग की है कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

