कैमूर जिले के भभुआ शहर के हवाई अड्डा मैदान भभुआ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक जनसभा को संबोधित किया। हजारों की संख्या में लोग मायावती को सुनने के लिए पहुंचे हुए थे। मायावती को चांदी का हाथी भेंट की गई । मायावती ने संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी का दलित वोट बंट कर गठबंधन के लोगों को चला जाता है। लेकिन पार्टी के लोगों की जातिवादी मानसिकता के चलते हमारी पार्टी का अधिकांश वोट हमारी पार्टी को नहीं मिल पाता है। जिससे दलित को उनका हक नहीं मिल पाता। बल्कि हमारी पार्टी का वोट उच्च वर्ग के लोगों को मिलता है। जिससे हमारे पार्टी के लोग कमजोर हो जाते हैं। गरीब लोगों को रोजी-रोटी के लिए बिहार प्रदेश से पलायन करना पड़ता है। वहां के सरकार भी अपनी जातिवादी मानसिकता और पूंजीवादी मानसिकता के चलते शोषण करती है। चुनाव के समय सारी पार्टीयां लालच देती है कि हम सत्ता में आएंगे तो रोजी-रोटी देंगे। बातें बड़ी-बड़ी करते हैं, बहुत दावा करते हैं, लेकिन जब सत्ता में आ जाते हैं तो बदल जाती है। गरीब मजदूर को फिर से रोजी रोटी के लिए अपना बिहार को इस स्थिति में छोड़ देती है। कांग्रेस के राहुल गांधी ने सितंबर 2024 में कहा था वक्त आने पर आरक्षण खत्म करने का ऐलान किया है। कांग्रेस भी आरक्षण खत्म करना चाहती है। बाबा साहब ने जो आरक्षण का अधिकार दिया है उससे जातिवादी पार्टीयां हत्याकांड अपना कर खत्म करने का प्रयास कर रही है। किसी भी कीमत पर उनके मंसूबे को कामयाब नहीं

होने देना है। बहुजन समाज पार्टी को केंद्र की सत्ता में लाना जरूरी है। सही वक्त आने पर शर्तें लगाकर आरक्षण को प्रभावी बनाया गया। उसको पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। हमारी सरकार बनी तो बढ़ी हुई आबादी के हिसाब से आरक्षण का पूरा लाभ दें। आरक्षण आज भी पुराना वाला है लेकिन आबादी लोगों की अब बढ़ गई है । लेकिन जब हम लोग सत्ता में आएंगे तो उनकी बढ़ी हुई आबादी के हिसाब से इनके आरक्षण को देने का काम करेंगे। मोदी ने आरक्षण को पहले ही कम प्रभावी करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में जब हमारी सरकार आई तो गरीब लोगों को जिनके पास खेती करने की जमीन नहीं थी उनको भी जमीन देने का काम किया। जब हमारी पार्टी सता में नहीं थी तो आप नारा लगाते थे कि जो जमीन सरकारी है वह जमीन हमारी है। हमने जो भी जमीन बांटी वह किसोनो की नहीं बल्कि सरकारी जमीन को बाटी। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने हमारे साथ जुड़े लोगों को स्थाई सरकारि और गैर सरकारी नौकरी दिया। दूसरी पार्टी यहां सब चुनाव के समय थोड़ा-थोड़ा पैसा आपको देकर बहका देते हैं। फिर खत्म चुनाव होने के बाद आपका मदद करने वाले नहीं हैं। बिहार में दिनदहाड़े हत्या होती है जो अपराधी होते हैं उनको बचाने के लिए जेल भेज कर खूब खातिरदारी की जाती है। बीएसपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए सभी पार्टियों दलित बेस वोट को बांटने का काम करेगी, उससे सतर्क रहना होगा।

