धनबाद के सांसद श्री ढुल्लू महतो ने चास के पंचवटी पैलेस में प्रेस वार्ता कर बेरमो विधायक जय मंगल सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “चोर मचाए शोर” की कहावत जय मंगल सिंह पर पूरी तरह लागू होती है। सांसद महोदय ने खुली चुनौती दी— “जहां चाहें जांच करा लें, अगर आरोप साबित हो जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।” उन्होंने कहा कि न्यायालय ने पहले ही उन्हें निर्दोष करार

दिया है, बावजूद इसके झूठ फैलाया जा रहा है। ढुलू महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि बेरमो विधायक के अवैध कोयला कारोबार की जांच कराई जाए। साथ ही कहा कि “भाजपा कार्यकर्ता कोई चूड़ी पहनकर नहीं बैठे हैं।” सांसद ने भरोसा जताया कि जनता के आशीर्वाद और प्रभु श्रीराम की कृपा से हर साजिश का पर्दाफाश होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

