दुबई के प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का महज 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावनात्मक बयान जारी कर यह दुखद जानकारी साझा की। परिवार ने प्रशंसकों और मीडिया से इस कठिन समय में गोपनीयता बनाए रखने की अपील भी की है। अनुनय सूद अपने

शानदार ट्रैवल फोटोग्राफी और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए दुनिया भर में मशहूर थे। उनकी अचानक मौत की खबर से फैंस और साथी क्रिएटर्स में शोक की लहर है।

