एक हल्के-फुल्के पल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेटर हरलीन देओल के बीच मज़ेदार बातचीत देखने को मिली। हरलीन ने मुस्कुराते हुए पूछा — “सर, हमें अपनी स्किन केयर की डेली रूटीन बताएँ। आप बहुत चमकते हैं।” इस पर पीएम मोदी ने तुरंत हँसते हुए जवाब दिया — “ये वर्षों से लोगों के आशीर्वाद का फल है।” उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने

लगे। सोशल मीडिया पर भी यह क्लिप वायरल हो गई है, और लोग पीएम मोदी की सादगी व हाज़िरजवाबी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

