कानपुर में ई-ऑटो नाले में गिरा, 2 की मौत, 11 घायल | 

कानपुर में ई-ऑटो नाले में गिरा, 2 की मौत, 11 घायल | 

– कानपुर के कल्याणपुर इलाके में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ई-ऑटो पलटकर खुले नाले में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। यह घटना बिठूर रोड स्थित नवशील धाम चौकी के पास सुबह करीब 5 बजे हुई।

बताया गया कि सड़क पर गड्ढा देखकर ट्रक चालक ने अचानक स्टेयरिंग मोड़ी, जिससे ऑटो चालक घबरा गया और नियंत्रण खो बैठा। ई-ऑटो पलटकर नाले में जा गिरा। मृतकों की पहचान समता (32) और सुधीर उर्फ गोलू (20) के रूप में हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *