विएना से दिल्ली आते ही आसमान हुआ गायब – AQI पर फिर उठे सवाल

विएना से दिल्ली आते ही आसमान हुआ गायब – AQI पर फिर उठे सवाल

ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना से दिल्ली लौटते वक्त इंस्टाग्राम यूज़र लक्ष्य अरोड़ा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता (AQI) पर फिर से बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक तरफ विएना का नीला साफ आसमान नजर आता है, जबकि दूसरी ओर दिल्ली पहुंचते ही कैमरे में बस भूरा धुंध और घना स्मॉग दिखता है। लक्ष्य ने लिखा — “ऐसा लगा जैसे 8K रिज़ॉल्यूशन से धुंधले 90s कैमरा मोड में शिफ्ट हो गया हूं।” इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने भारी चिंता जताई। एक यूज़र ने लिखा, “यह डरावना है! लोग इसे गंभीरता से क्यों नहीं ले रहे?” जबकि दूसरे ने कहा, “ऐसा लगता है जैसे कोई आपदा हुई हो।” विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दियों में दिल्ली की हवा पराली जलाने, औद्योगिक उत्सर्जन, वाहन धुएं और कम हवा की गति के कारण ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चली जाती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *